{"_id":"56df05484f1c1bb0718b4571","slug":"fish-caught-died-in-river-due-to-plouted-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पानी से सरसा नदी में मछलियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले पानी से सरसा नदी में मछलियां मरीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ सोलन
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
मछली
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ा पंचायत के नानोवाल के पास सरसा नदी में जहरीले पानी से सैकड़ों मछलियां मर गईं। ग्रामीणों ने जब मरी हुई मछलियां देखी तो उसकी सूचना प्रदूषण बोर्ड और मत्स्य विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पानी के सैंपल लिए।
सरसा नदी में बद्दी और बरोटीवाला के उद्योगों से निकलने वाला पानी भी मिलता है। इससे यह पानी जहरीला हो गया है। यह पानी इतना जहरीला है कि लोगों ने अब इसे पशुओं को पिलाना तक बंद कर रखा है। नोनावाल में कई मवेशी इस पानी को पीने से मर चुके हैं। यही नहीं जिन खेतों में यह पानी लगाया गया है वहां पर फसल भी तबाह हो गई है।
ग्रामीण नंदलाल ठाकुर, भागा राम चंदेल, चेत राम व रणजीत सिंह ने बताया कि लोगों ने इसकी सूचना प्रदूषण बोर्ड को दी है। सूचना मिलते ही प्रदूषण बोर्ड के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे और पानी के सैंपल लिए।
विज्ञापन
प्रदूषण बोर्ड के वरिष्ठ अभियंता प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग के एसडीओ मौके पर गए थे और सैंपल लिए है। इसकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।