फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   First remove the street vendors, then make dividers on the road.

Solan News: पहले रेहड़ी-फड़ी हटाओ, फिर रोड पर डिवाइडर बनाओ

Fri, 18 Oct 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 18 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
दून भाजपा महामंत्री ने सरकार व लोक निर्माण विभाग की मंशा पर उठाए सवाल
विज्ञापन

बोले: अवैध रेहड़ी-फड़ी न हटी तो डिवाइडर से बढ़ेगा और ज्यादा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी की जीवन रेखा कहे जाने वाले साईं रोड पर लगाए जा रहे डिवाइडर पर दून भाजपा मंडल ने सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि इसे बनाने के लिए पहले लोक निर्माण विभाग व सरकार ने लोगों से सुझाव नहीं लिए हैं। दून भाजपा महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि अगर साईं रोड-बद्दी के मध्य क्रैश बेरियर के रूप में डिवाइडर लगाए जाते हैं तो इससे जाम कम नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अगर डिवाइडर लगाने हैं तो पहले साई रोड से अवैध रूप से लगी रेहड़ी-फड़ी को उठाना चाहिए था। अगर यह रेहड़ी-फड़ी नहीं हटतीं हैं और रोड के मध्य में डिवाइडर लग जाते हैं तो उससे जाम बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बद्दी पुलिस वाहनों के चालान करने में तो अग्रणी हैं लेकिन जब सड़कों से रेहड़ी फड़ीउठाने की बात आती है तो वो हाथ क्यों खींच लेती है। वहीं नगर परिषद हमेशा स्टाफ न होने का रोना रोती है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री, डीसी सोलन व एसडीएम बद्दी से आग्रह किया पहले साई रोड बद्दी पर जाम की वजह बनने वाली रेहड़ी-फड़ी को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed