{"_id":"62853b2a190f9c7f0678e715","slug":"fire-under-control-after-18-hours-in-jhadmajri-property-worth-70-lakh-burnt-to-ashes-solan-news-sml4092724109","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे बाद पाया आग पर काबू, 70 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 घंटे बाद पाया आग पर काबू, 70 लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। झाड़माजरी के हिलटाप के समीप एक दवा कंपनी के स्टोर में लगी आग पर 18 घंटे बाद काबू पा लिया गया। दमकल विभाग और कंपनी के कामगारों के प्रयास से कंपनी का स्टोर तो जला लेकिन कंपनी बचा ली गई।
आग से करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। 15 करोड़ रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया गया।
झाड़माजरी स्थित ऐश्वर्य फार्मा कंपनी के स्टोर में मंगलवार सायं 4:45 बजे शॉर्टसर्किट से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि स्टोर में पैकिंग का सामान और खाली बोतलें रखी थीं।
सूचना मिलते ही बद्दी फायर स्टेशन से तीन वाहन और एक फायर हाइड्रेंट वर्धमान कंपनी से मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग पर दो घंटे बाद काबू तो पा लिया गया लेकिन प्लास्टिक में लगी आग पर पूरी तरह से काबू बुधवार 11:00 बजे ही पाया गया।
विज्ञापन
फायर अफसर कुलदीप ठाकुर ने बताया कि दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया जबकि कंपनी को सुरक्षित बचा लिया गया। आग से करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है जबकि 15 करोड़ की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। आग पर सुबह 11 बजे पूरी तरह काबू पा लिया गया।