{"_id":"67e4018960b1f408ed05a5ac","slug":"fire-in-air-fire-in-air-solan-news-c-176-1-ssml1040-140424-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मलपुर में दो गुटों में कहासुनी के बाद हवा में चलाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मलपुर में दो गुटों में कहासुनी के बाद हवा में चलाईं गोलियां
विज्ञापन
कार से ओवरटेक करने के बाद हूटिंग करने का है आरोपबद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी में दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ है। आरोप है कि एक गुट ने हवा में फायर किए। बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बद्दी में मोबाइल की दुकान करने वाला एक युवक मंगलवार रात्रि को अपने घर नालागढ़ जा रहा था। मलपुर गांव के समीप युवक ने अपनी कार को सड़क किनारे खड़ा किया। इस बीच कुछ युवा दूसरी कार में उसके पास से निकले। इन युवाओं का आरोप था कि उसने उन्हें देखकर हूटिंग की है। जिस पर वे कार के पास आए और बाहर निकलने को कहने लगे। मोबाइल की दुकान करने वाले युवक का कहना है कि उसने बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में फायर किए। उधर, एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।