{"_id":"6a15fc667ec615955302face","slug":"fire-broke-out-in-the-forest-of-shamlech-burning-several-acres-of-forest-wealth-to-ashes-solan-news-c-176-1-ssml1040-170255-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शमलेच के जंगल में भड़की आग, कई बीघा में वनसंपदा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शमलेच के जंगल में भड़की आग, कई बीघा में वनसंपदा जलकर राख
विज्ञापन
शामलेच टनल के पास जंगल में लगी आग के कारण उठता धुआं। संवाद
देर शाम तक आग की ऊंची लपटें और धुएं का उठता रहा गुबार
कोटलानाला में स्थानीय लोगों व वन विभाग की सूझबूझ से बचाया रिहायशी इलाका
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गर्मी के चलते सोलन शहर और उसके आसपास के जंगलों में आग का तांडव जारी है। मंगलवार दोपहर शहर के साथ लगते शमलेच के जंगल में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई है। परवाणू-शिमला फोरलेन के किनारे स्थित इस जंगल से देर शाम तक आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता रहा। आशंका जताई जा रही है कि फोरलेन पर रुके किसी पर्यटक की ओर से फेंके गए बीड़ी-सिगरेट के कारण यह हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन जंगल का क्षेत्रफल अधिक होने के कारण देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। शमलेच के अलावा शहर के साथ लगते डमरोग के जंगल में भी भयंकर आग लग गई, जिससे कई बीघा वन क्षेत्र जलकर खाक हो गया। वहीं, शहर के कोटलानाला के समीप भी जंगल की आग सुलग उठी। देखते ही देखते लपटें रिहायशी क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगीं, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, स्थानीय निवासियों और वन विभाग की मुस्तैद टीमों ने समय रहते मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग को आबादी में फैलने से रोक लिया।
एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक घटनाएं
क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा तापमान और तेज धूप वनों के लिए काल साबित हो रही है। बीते एक सप्ताह के भीतर सोलन के आसपास एक दर्जन से अधिक जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सूखे पत्तों के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे वन विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। विभाग ने लोगों और पर्यटकों से जंगलों के पास लापरवाही न बरतने की अपील की है।