{"_id":"69c8335d6aebac584b00cdcc","slug":"fire-breaks-out-at-tea-stall-during-fair-causing-panic-solan-news-c-176-1-sln1003-166036-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मेले के बीच टी-स्टॉल में भड़की आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मेले के बीच टी-स्टॉल में भड़की आग, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
रूडाल रोड स्थित दुकान में समय रहते काबू पाई गई आग के बाद मौके का दृश्य, नुकसान सीमित रहा।
चंडी सेवड़ी पंचायत में गैस रिसाव से हादसा, स्थानीय लोगों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
आग लगने से करीब 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। क्षेत्र की चंडी सेवड़ी पंचायत में आयोजित मेले की खुशियां उस समय दहशत में बदल गईं, जब रूडाल सड़क पर स्थित एक चाय की दुकान में अचानक आग लग गई। ठाकुर टी स्टॉल में गैस सिलिंडर लीक होने के कारण भड़की इस आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों के साहस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार मस्त राम की दुकान ठाकुर टी स्टॉल में शनिवार दोपहर करीब 1:20 बजे अचानक सिलिंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा फ्रिज और अन्य कीमती सामान आंशिक रूप से जल गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में करीब 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगते ही मेले में मौजूद लोग तुरंत मौके पर जुटे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की तत्परता ने आग को फैलने से रोक लिया। इसी बीच दोपहर 1:22 बजे अग्निशमन चौकी अर्की को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायरमैन हरिचंद के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। जब तक टीम पहुंची, स्थानीय लोग काफी हद तक स्थिति संभाल चुके थे, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने पूरी तरह आग पर काबू पाया।
कोट
सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझा लिया गया है। समय रहते की गई कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
- हरिचंद, फायरमैन, अग्निशमन विभाग