फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Feeder stopped working for one hour in some parts of the city, power went out

Solan News: शहर के कुछ हिस्सों में एक घंटा तक फीडर ठप, बिजली हुई गुल

Sat, 12 Apr 2025 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर के कुछ हिस्सों में एक घंटा तक फीडर ठप होने से बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से आधे बाजार में अंधेरा छा गया। व्यापारियों को भी कार्य करने में समस्या का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद फीडर ब्रेकडाउन हो गया। लोगों ने बिजली गुल होने की सूचना विद्युत बोर्ड को दी। इसके बाद बोर्ड की टीम ने मौके पर आकर फीडर की मरम्मत कर बिजली बहाल की। बता दें कि शहर के कोटलानाला, लक्कर बाजार, पुरानी कचहरी, अस्पताल, शिल्ली रोड समेत अन्य जगह पर करीब 5:30 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ देर तो लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। लेकिन जब बिजली न आई तो इसकी सूचना दी गई। इसके बाद टीम ने आकर फाल्ट की जांच की तो पता लगा की फीडर ब्रेकडाउन हो गया है। इसके बाद कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए और बिजली आपूर्ति को 6:38 बजे सुचारु किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, अधीशासी अभियंता ई. राहुल वर्मा ने बताया कि तुरंत टीम को मौके पर बिजली सुचारु करने के लिए भेजा गया। फीडर ब्रेकडाउन होने से ये दिक्कत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed