फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers got Rs 100 to 150 per kg price of garlic in Solan Sabji Mandi

Garlic Price: सोलन सब्जी मंडी में लहसुन की धमाकेदार एंट्री, किसानों को 100 से 150 रुपये प्रति किलो मिले दाम

Tue, 23 Apr 2024 11:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 23 Apr 2024 11:03 PM IST
सार

पिछले वर्ष लहसुन 55 से 60 रुपये किलो के हिसाब से बिका था। इस बार किसानों को लहसुन के दाम 150 रुपये प्रति किलो तक मिल रहे हैं। एक सप्ताह में जिला सिरमौर का लहसुन पहुंचना भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Farmers got Rs 100 to 150 per kg price of garlic in Solan Sabji Mandi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सब्जी मंडी सोलन में लहसुन की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। मंगलवार को लहसुन की धमाकेदार एंट्री हुई। किसानों को 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक लहसुन के दाम मिले। सोलन बसाल से पांच क्विंटल लहसुन पहुंचा। किसानों को पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अच्छा दाम मिल रहा है। पिछले वर्ष लहसुन 55 से 60 रुपये किलो के हिसाब से बिका था। इस बार किसानों को लहसुन के दाम 150 रुपये प्रति किलो तक मिल रहे हैं। एक सप्ताह में जिला सिरमौर का लहसुन पहुंचना भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सिरमौर में लहसुन की सबसे अधिक पैदावार होती है। सिरमौर के बाद कुल्लू में भी लहसुन की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इसके अलावा सोलन और शिमला में भी लहसुन उगाया जाता है। सिरमौर और सोलन में अप्रैल के अंत तक लहसुन की फसल तैयार हो जाती है। जिले में सबसे पहले फसल तैयार होने के कारण शुरू में किसानों को फायदा मिलता है। सोलन का लहसुन देश ही नहीं, विदेशों में भेजा जाता है। यहां के लहसुन की दक्षिण भारतीय मंडियों में भारी मांग है।
विज्ञापन


केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के अलावा उत्तर-पूर्व के राज्य त्रिपुरा व सिक्किम भी पिछले वर्ष सोलन से लहसुन की खरीदारी कर चुके हैं। मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी में स्थानीय लहसुन की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। किसानों को भी अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed