फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Eyes of 80 people were examined in Kavarni

Solan News: कवारनी में 80 लोगों की जांचीं आंखें

Mon, 12 May 2025 08:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Eyes of 80 people were examined in Kavarni
क्वारनी में लगे स्वास्थ्य जांच शिविर में रोगियों की जांच करते हुए चिकित्सक। संवाद - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़ (सोलन)। पोले दा खाला पंचायत के कवारनी में जन कल्याण समिति की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समाज सेवक पूनम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मानव अस्पताल नालागढ़ की टीम ने 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर नवकिरण आई अस्पताल नालागढ़ की टीम की ओर से 80 लोगों की आंखों की जांच कर निशुल्क दवाई दी गई। इसके अलावा लोगों को चश्मे के नंबर दिए गए। जिन लोगों के आंखों के आपरेशन होने हैं, उनमें से आयुष्मान कार्डधारकों के ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। अन्य लोगों को भी विशेष छूट मिलेगी। इस शिविर में पराशक्ति संस्था की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई थी। जनकल्याण समिति के अध्यक्ष विशाल परमार ने बताया कि समिति पहले भी इस प्रकार के जांच शिविर तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रहती है। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed