{"_id":"69a33bcf35c1092891078204","slug":"eyes-of-70-people-were-examined-in-the-camp-18-were-found-to-have-cataract-solan-news-c-176-1-sln1010-164211-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिविर में 70 लोगों की जांची आंखें, 18 के पाया मोतियाबिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिविर में 70 लोगों की जांची आंखें, 18 के पाया मोतियाबिंद
विज्ञापन
शिविर में लोगों की आंखों की जांच करती अस्पताल की टीमस्रोत: संवाद
मानपुरा पंचायत के ठेडा गांव में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। बद्दी उपमंडल की मानपुरा पंचायत के तहत आने वाले ठेडा गांव में आंखों की मुफ्त जांच का शिविर आयोजित किया गया। इसमें नवकिरण आई हॉस्पिटल न्यू नालागढ़ की टीम ने लोगों की आंखों की मुफ्त जांच की व जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गई। शिविर में 70 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से करीब 18 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई और उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई। 20 लोगों को चश्मे के नंबर दिए गए। इसके अलावा करीब 30 लोगों को आंखों की दवाई भी मुफ्त दी गई। अस्पताल के एमडी लखविंदर सिंह ने बताया कि उनके यहां आयुष्मान कार्ड धारकों के आपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। जिनके पास कोई स्वास्थ्य कार्ड नहीं है उन्हें भी ऑपरेशन में विशेष छूट दी जाएगी।