फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Explosion in room due to gas leak, girl dies

Solan News: गैस रिसाव से कमरे में धमाका, बच्ची की मौत

Mon, 02 Dec 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Explosion in room due to gas leak, girl dies
बद्दी के भटोलीकलां गांव के कमरे में धमाका होने पर  पड़ा मलबा। संवाद
भटोलीकलां में सुबह 5:30 बजे हादसा, घटना में पिता और चाचा झुलसे
विज्ञापन


नया सिलिंडर लगाने के बाद गैस लीक, रातभर निकली गैस

घायलों को बद्दी के काठा अस्पताल में करवाया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। भटोलीकलां में एक मकान में गैस का रिसाव से धमाका हो गया। हादसे में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि मकान में रहने वाले दो लोग आग से बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को काठा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के पुराने सीतापुर मोहल्ले चडियारी तलां के पवन पत्नी नीतू, दो बेटियों चाहत, पलक और चचेरे भाई धर्मेंद्र के साथ भटोलीकलां में किराए के मकान में रहते हैं। वे यहां 14 साल से रह रहे हैं। वे झाड़माजरी में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। रविवार को पवन कुमार का सिलिंडर खत्म हो गया। इस पर उन्होंने नया सिलिंडर लगाया। रात को सिलिंडर का रेगुलेटर लीक हो गया और कमरे में गैस भर गई। सुबह 5:30 बजे पवन और उसका भाई सब्जी काटने में व्यस्त हो गए। पवन की पत्नी नीतू छोटी बेटी पलक को शौच कराने के लिए कमरे से बाहर बाथरूम में ले गई। इस बीच जैसे ही नीतू ने दरवाजा खोला तो कमरे में भरी गैस में अचानक आग लग गई और जोर से धमाका हुआ। धमाके के साथ कमरे के बीच में बनी दीवार ढह गई। कमरे में बनी शेल्फ धमाके के साथ पवन की बड़ी बेटी चाहत के ऊपर गिर गई। धमाके के साथ पूरे कमरे में आग लग गई। पवन और धर्मेंद्र बच्ची को निकालते समय झुलस गए, लेकिन बच्ची के मुंह पर सीमेंट की भारी सेल्फ गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुन कर लोग वहां इकट्ठे हुए। उन्होंने पवन और धर्मेंद्र को बाहर निकाला। पवन के छाती और धर्मेंद्र की बाजुएं झुलस गई हैं। दोनों को घायल अवस्था में ईएसआईसी अस्पताल काठा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव ही इस हादसे का कारण माना जा रहा है। बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी अशोक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक बच्ची के पिता पवन और चाचा धर्मेंद्र की हालत भी खतरे से बाहर है।

बद्दी के भटोलीकलां गांव के कमरे में धमाका होने पर  पड़ा मलबा। संवाद

बद्दी के भटोलीकलां गांव के कमरे में धमाका होने पर  पड़ा मलबा। संवाद

बद्दी के भटोलीकलां गांव के कमरे में धमाका होने पर  पड़ा मलबा। संवाद

बद्दी के भटोलीकलां गांव के कमरे में धमाका होने पर  पड़ा मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed