फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Excise duty cut on petrol and diesel is a commendable step: Daisy Thakur

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क कटौती सराहनीय कदम : डेजी ठाकुर

Sun, 29 Mar 2026 01:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Excise duty cut on petrol and diesel is a commendable step: Daisy Thakur
डेजी ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन । भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई बड़ी कटौती का स्वागत किया है। उन्होंने इसे महंगाई के खिलाफ निर्णायक कदम बताया। डेजी ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय आम जनता, विशेषकर महिलाओं, गृहिणियों और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत देगा। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये से शून्य कर दिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जहां केंद्र सरकार जनता को राहत दे रही है, वहीं प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर तक सेस लगाने की तैयारी कर रही है। यह पूरी तरह जनविरोधी कदम है और प्रदेश सरकार जनता की जेब पर बोझ डालने की नीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed