फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Exchange of centers of Nalagarh education block, TA-DA will not have to be paid

Solan News: नालागढ़ शिक्षा खंड के केंद्रों की अदला-बदली, नहीं देना पड़ेगा टीए-डीए

Sat, 07 Feb 2026 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
क्वारनी, नंड, लोहारघाट व साई शिक्षा केंद्रों को रामशहर से जुड़े
विज्ञापन

मझौली, बारियां, खेड़ा नानोवाल व गोयला पन्नर नालागढ़ खंड में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। शिक्षा खंड नालागढ़ में दूरस्थ चार शिक्षा केंद्रों को दोबारा रामशहर शिक्षा खंड में शामिल कर दिया है। वहीं बद्दी शिक्षा खंड के तीन और रामशहर खंड के एक शिक्षा केंद्र को नालागढ़ शिक्षा खंड में जोड़ा गया है। इस व्यवस्था से शिक्षा विभाग को बिना कारण दिए जाने वाले टीए-डीए पर रोक लगेगी, वहीं अध्यापकों का आने-जाने में लगने वाला समय भी बचेगा।
नालागढ़ शिक्षा खंड में 22 शिक्षा केंद्र हैं। इनमें से लोहराघाट, साई, नंड और क्वारनी शिक्षा केंद्र नालागढ़ से 50 किमी से भी अधिक दूरी पर स्थित थे। इन केंद्रों के अध्यापकों को प्रशिक्षण, बैठकों और अन्य विभागीय कार्यों के लिए नालागढ़ शिक्षा खंड कार्यालय आना पड़ता था, जिससे उनका पूरा दिन खराब हो जाता था। साथ ही 30 किमी से अधिक दूरी होने के कारण विभाग को टीए-डीए भी देना पड़ता था।
विज्ञापन

वहीं बद्दी शिक्षा खंड के मझोली, बारियां, खेड़ा नानोवाल तथा रामशहर खंड का गोयला पन्नर शिक्षा केंद्र नालागढ़ के नजदीक हैं। इसके बावजूद इन्हें बद्दी और रामशहर से जोड़ा गया था। इस कारण इन केंद्रों के अध्यापकों को भी अनावश्यक रूप से टीए-डीए दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शिक्षा विभाग ने लोहराघाट, साई, नंड और क्वारनी शिक्षा केंद्रों को रामशहर खंड में शामिल कर दिया है, जबकि मझोली, बारियां, खेड़ा नानोवाल और गोयला पन्नर को नालागढ़ शिक्षा खंड में वापस जोड़ दिया गया है। इससे अध्यापकों का समय बचेगा और सरकार के खर्च में भी कटौती होगी।

नालागढ़ के बीपीओ अनोख सिंह ने बताया कि अब नालागढ़ शिक्षा खंड के सभी शिक्षा केंद्र 30 किमी के दायरे में आ गए हैं। इससे प्रशिक्षण और बैठकों में आने के लिए अध्यापकों का समय बर्बाद नहीं होगा और बिना कारण सरकारी धन भी खर्च नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस बदलाव के लिए नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने लगातार प्रयास किए। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया, जिसके बाद सरकार ने शिक्षा केंद्रों की अदला-बदली की अधिसूचना जारी कर दी। विधायक हरदीप बावा ने कहा कि इस निर्णय से अध्यापकों की परेशानी दूर हुई है और सरकार का पैसा भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed