{"_id":"674331a65f368aa37805a4fe","slug":"ex-servicemen-league-solan-meeting-held-at-sainik-rest-home-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-132852-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ईसीएच और अन्य जगहों पर आ \n\nरही समस्याओं पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ईसीएच और अन्य जगहों पर आ रही समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी त्रैमासिक बैठक 14 दिसंबर को करने का लिया गया निर्णय
सैनिक विश्राम गृह सोलन में हुई भूतपूर्व सैनिक लीग सोलन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भूतपूर्व सैनिक लगी सोलन की मासिक बैठक सैनिक विश्राम गृह सोलन में अध्यक्ष डीआर पंडियार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों को पूर्व सैनिक अस्पतालों (ईसीएच) व अन्य जगहों पर हो रही समस्याओं पर मंथन किया गया। कई राज्यों में पूर्व सैनिकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के बारे में चिंता व्यक्त की गई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक लीग व इंडियन एक्स सर्विसमैन की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने के लिए भी फार्म भरे गए और सदस्यता फीस भी ली गई। बैठक में अगली त्रैमासिक बैठक जो कि 14 दिसंबर को सारजेंट अजीत सिंह के निवास कोटला सोलन में रखी गई, इसके बारे में भी चर्चा हुई कि बैठक में कौन-कौन से मुद्दों पर चर्चा होगी। अध्यक्ष डीआर पंडियार ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा भूतपूर्व सैनिकों को आमंत्रित करें ताकि वह बैठक में शामिल हो सकें।