{"_id":"665c6bb28950251afe030cfd","slug":"evms-will-remain-in-the-strong-room-under-three-tier-security-for-36-hours-solan-news-c-176-1-ssml1040-122664-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 36 घंटे त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच स्ट्रॉंग रूम में रहेंगी ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 36 घंटे त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच स्ट्रॉंग रूम में रहेंगी ईवीएम
Sun, 02 Jun 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज सोलन में अर्की और सोलन के बनाए है स्ट्रॉंग रूम
कक्षों की 53 सुरक्षा कर्मी, सीसीटीवी से भी हो रही निगरानी
पैरामिलिट्री फोर्स, आईटीबीपी समेत पुलिस जवान कर रहे सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ईवीएम त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच स्ट्रॉंग रूम में कैद हो गई है। सोलन और अर्की विस क्षेत्र की ईवीएम डिग्री कॉलेज सोलन में रखी गई हैं। कक्ष के बाहर पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस बटालियन के जवान और जिला पुलिस के जवान तैनात हैं। इसके अलावा दिन-रात सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 36 घंटे स्ट्रॉंग रूम में ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच रहेंगी। इसमें एक स्ट्रॉंग रूम के बाहर 53 जवानों की तैनाती की गई है। चुनाव पर्यवेक्षक व निर्वाचन अधिकारी भी लगातार व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए लगातार आना-जाना कर रहे हैं। चुनाव के दिन शनिवार देर रात तक ईवीएम को स्ट्रॉंग रूम में रखने का काम चलता रहा। सभी ईवीएम स्ट्रॉग रूम में रहेंगी। इसके बाद चार जून को ईवीएम को मतगणना केंद्र पर ले जाकर ही खोला जाएगा। मतगणना होने पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। स्ट्रॉंग रूम के एरिया में किसी को जाने की इजाजत नहीं है। वहीं मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद सुरक्षा में तैनात जवान वापस लौट रहे हैं। रविवार को सोलन के ठोडो ग्राउंड से उत्तराखंड होमगार्ड के जवान वापस गए। सोलन में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए उत्तराखंड होमगार्ड्स के जवान आए थे।
उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉग रूम में रखा गया है। इसके बाहर थ्री लेयर सुरक्षा में जवान तैनात हैं। सुरक्षा पैरामिलिट्री के जवान, आईटीबीपी और स्थानीय बटालियन पुलिस के जवान संभाल रहे हैं। एक स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा 53 जवानों के जिम्मे है। जवान बारी-बारी 3-3 घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं।