{"_id":"6a1b44965d65742b530e7a06","slug":"even-rain-could-not-stop-the-enthusiasm-of-voters-voting-took-place-in-eight-panchayats-of-dharampur-solan-news-c-176-1-ssml1040-170489-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बारिश भी नहीं रोक सकी वोटिंग का जोश, धर्मपुर में आठ पंचायतों में हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बारिश भी नहीं रोक सकी वोटिंग का जोश, धर्मपुर में आठ पंचायतों में हुआ मतदान
विज्ञापन
बारिश के बीच वोटिंग को लेकर युवाओं और महिलाओं ने दिखाया भारी उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर की आठ पंचायतों में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान मौसम की बाधा भी मतदाताओं के उत्साह को नहीं रोक पाई। सुबह से हो रही लगातार बारिश के बावजूद लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे और लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। करीब 8 बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर 3 बजे तक जारी रही, लेकिन इसके बावजूद मतदाता छाता लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। चेवा, खील जाशली, बाढ़ा वार्ड, कोटला और रौडी पंचायतों में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जाबली, गुल्हाडी और अन्य पंचायतों के मतदान केंद्रों पर दिनभर मतदाताओं की कतारें बनी रहीं। मौसम में आई ठंडक के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हुआ और कई जगह अंतिम समय तक मतदान जारी रहा।
विकास, सड़क और पानी की समस्याओं पर पड़े वोट
पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने शिक्षा, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को ध्यान में रखकर मतदान किया है। मतदाताओं ने उम्मीद जताई कि निर्वाचित प्रतिनिधि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करेंगे और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देंगे।