फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Even after receiving a supply of 90 lakh litres of water in Solan, the crisis deepened.

Solan News: सोलन में 90 लाख लीटर पानी की सप्लाई मिलने के बाद भी गहराया संकट

Sun, 15 Mar 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Even after receiving a supply of 90 lakh litres of water in Solan, the crisis deepened.
अश्वनी पेयजल योजना में बहता पानी। संवाद
गिरि पेयजल योजना में बिजली कट लगने के बाद से बढ़ी दिक्कतें
विज्ञापन

नगर निगम पांचवें दिन शहर के वार्डों में कर रहा पानी की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम को गिरि पेयजल योजना से 90 लाख लीटर पानी की सप्लाई मिलने के बाद भी लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों को पांचवें दिन सप्लाई पहुंच गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। गर्मियों के शुरुआती दिनों में शहरवासियों को हुई पेयजल किल्लत से अब लोगों को आगामी दिनों की चिंता सताने लगी है। वहीं, नगर निगम पर भी लोगों ने प्रश्न चिह्न लगाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों गिरि पेयजल योजना में बिजली कट लगने के बाद समस्या काफी अधिक हो गई है। हालात यह है कि पर्याप्त पानी नगर निगम के टैंक में पहुंचने के बाद भी आपूर्ति को ठीक नहीं हो पा रही है। इससे पहले चौथे दिन नगर निगम की ओर से लोगों को पेयजल आपूर्ति दी जा रही थी। शनिवार को भी सन्नी साइड, मालरोड समेत अन्य हिस्सों में चौथे दिन आपूर्ति दी जानी थी, लेकिन पानी बैकलॉग पूरा न होने से यहां भी पानी नहीं दिया। अब पानी की आपूर्ति नगर निगम रविवार को करेगा, लेकिन हैरत यह है कि 90 लाख लीटर पानी की सप्लाई आने पर भी सुधार नहीं हो पा रहा है। गौर रहे कि शहर में रोजाना वार्डों में पानी की आपूर्ति देने के लिए नगर निगम को 90 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। निगम को पानी की सप्लाई गिरि और अश्वनी पेयजल योजना से जलशक्ति विभाग उपलब्ध करवाता है। पानी की स्थिति को देखते हुए वार्डों में पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन कुछ दिनों से लोग फिर पेयजल किल्लत से जूझना शुरू हो गए हैं। ऐसे में प्राकृतिक जलस्रातों के पास भीड़ देखने को मिल रही है।

इनसेट
अश्वनी पेयजल योजना में आई थी गंदगी
अश्वनी पेयजल योजना में शुक्रवार को पानी में गंदगी देखने को मिली। इसके बाद लिफ्टिंग को रोक दिया था। इस कारण शुक्रवार से शनिवार सुबह तक पानी की सप्लाई नगर निगम टैंक तक नहीं पहुंची। योजना से लगभग 25 से 30 लाख लीटर पानी लिफ्ट होता है। शनिवार को आधे दिन बाद योजना में पानी साफ होने के बाद लिफ्टिंग शुरू की है।
विज्ञापन


इनसेट
धर्मपुर में नौवें दिन पहुंची आपूर्ति

जिले के धर्मपुर क्षेत्र में भी अब लोग पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं। नौवें दिन पानी की आपूर्ति लोगों को दी जा रही है। इससे लोग परेशान हो गए हैं। इन दिनों शादियों का सीजन है। ऐसे में लोगों को महंगे दामों पर टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले सातवें दिन पानी लोगों को दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
नगर निगम को शनिवार सुबह तक 90 लाख लीटर पानी की आपूर्ति दी गई है। बीते दिनों गिरि योजना में कट लगा था। इस कारण लिफ्टिंग प्रभावित हुई थी। अब स्थिति पूरी तरह से ठीक है। अश्वनी पेयजल योजना में भी गंदगी आ गई थी। इस कारण शुक्रवार को लिफ्टिंग नहीं हुई, लेकिन अब पानी साफ हो गया है और लिफ्ट किया जा रहा है।
-ई. एन सिंह, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed