फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Enthusiasm for voting was seen in Nauni Majhgaon Panchayat, with residents of Saravan village arriving at the polling booth together.

Solan News: नौणी मझगांव पंचायत में मतदान को लेकर दिखा उत्साह, सरावन गांव के लोग एक साथ पहुंचे बूथ

Wed, 27 May 2026 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for voting was seen in Nauni Majhgaon Panchayat, with residents of Saravan village arriving at the polling booth together.
सोलन ब्लॉक की नौणी मझगांव में वोट डालने पहुंचे सरावन गांव के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सोलन ब्लॉक की नौणी मझगांव पंचायत में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड नंबर 1 के सरावन गांव के लोग एक साथ समूह में पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव मतदान केंद्र से काफी दूरी पर स्थित है, ऐसे में सभी लोग एक साथ मतदान के लिए पहुंचे। वहीं, कई युवाओं ने सुबह करीब 7 बजे ही मतदान कर अपने कार्यस्थल की ओर रुख कर लिया था। इसके बाद खेतों में काम करने वाले किसान और अन्य ग्रामीण मतदान करने पहुंचे। सुबह के समय बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचते ही मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान 78 वर्षीय लज्जा देवी ने बीमारी के बावजूद परिजनों के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट से गांव का विकास तय होता है, इसलिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

सोलन ब्लॉक की नौणी मझगांव में वोट डालने पहुंचे सरावन गांव के लोग। संवाद

सोलन ब्लॉक की नौणी मझगांव में वोट डालने पहुंचे सरावन गांव के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed