{"_id":"62c5b9f8b56c0e48b46623b4","slug":"employment-servants-sewing-teachers-will-handle-the-responsibility-of-panchayats-solan-news-sml414408694","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवक, सिलाई अध्यापिकाएं संभालेंगे पंचायतों का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवक, सिलाई अध्यापिकाएं संभालेंगे पंचायतों का जिम्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले की पंचायतों में सुचारु रूप से कामकाज चलाने के लिए ग्राम रोजगार सेवक, सिलाई अध्यापिकाओं और चौकीदारों को जिम्मा सौंप दिया है। अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल की ओर से इसके लिए लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के बाद आज से जिले की 246 पंचायतों में उपरोक्त सभी कर्मी जिम्मा संभाल लेंगे। हालांकि जिला परिषद कैडर के पंचायत सचिव इस आदेशों का विरोध कर रहे हैं।
जिला परिषद कैडर के पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता और अन्य कर्मी 12 दिन से हड़ताल पर हैं। हालांकि इनकी हड़ताल को लेकर मंत्रियों ने भी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। वहीं, कांग्रेस ने सरकार आने पर इनकी मांग को पूरा करने के लिए कहा है। गौर रहे कि ये कर्मचारी पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को लेकर पेन डाउन हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 12 दिन हो जाने पर भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है और अब कम लेने के लिए रोजगार सेवक सिलाई अध्यापिकाएं और चौकीदारों को लगा दिया है। इसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।