फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Emphasis on the holistic development of special-needs children; parents apprised of the importance of partnership.

Solan News: विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर, अभिभावकों को बताया साझेदारी का महत्व

Sat, 04 Jul 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on the holistic development of special-needs children; parents apprised of the importance of partnership.
विशेष शिक्षा केंद्र विजयपुर में आयोजित अभिभावक परामर्श बैठक में मौजूद अभिभावक। स्रोत: चेतना संस
विजयपुर के विशेष शिक्षा केंद्र में अभिभावक परामर्श बैठक में व्यक्तिगत शिक्षण योजना और जीवन कौशल पर हुई चर्चा
विज्ञापन

विशेष बच्चों की नियमित उपस्थिति, घर पर अभ्यास, सकारात्मक माहौल पर दिया गया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समग्र विकास और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विजयपुर स्थित विशेष शिक्षा केंद्र में अभिभावक परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेतना संस्था के निदेशक अरुण कुमार गौतम ने की। बैठक में विशेष बच्चों के शैक्षणिक, व्यवहारिक, सामाजिक और विकासात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बच्चों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष शिक्षण पद्धतियों, दैनिक जीवन कौशल, संचार कौशल, व्यवहार प्रबंधन, समावेशी शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यावसायिक प्रशिक्षण के महत्व पर अभिभावकों को जानकारी दी गई। गौतम ने कहा कि विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय और परिवार की साझेदारी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, घर पर निरंतर अभ्यास करवाने और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करने से बच्चों की सीखने की क्षमता और आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है। बैठक में आगामी शैक्षणिक गतिविधियों, व्यक्तिगत शिक्षण योजना (आईईपी), जीवन कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों ने बच्चों से जुड़ी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए, जिन पर संस्थान की ओर से आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में लगभग सभी दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संस्थान की ओर से बच्चों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी संस्थान को पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया। कार्यक्रम का समापन विशेष बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, आत्मनिर्भरता और समग्र विकास के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। संस्थान की ओर से सभी अभिभावकों का बैठक में सहभागिता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed