फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Eligible people will get Rs 2.50 lakh for house construction in Kunihar

Solan News: कुनिहार में घर निर्माण के लिए पात्र लोगों को मिलेंगे 2.50 लाख रुपये

Mon, 05 May 2025 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी दूसरे चरण के लिए प्रकिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। नगर पंचायत कुनिहार के गठन के बाद अब क्षेत्रवासियों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। खासतौर पर नगर पंचायत कुनिहार में शामिल नए क्षेत्रवासियों के लिए यह राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के दूसरे चरण का सर्वे शुरू हो गया है, इसके तहत नगर पंचायत कुनिहार में सभी पात्र लोगों को अपना घर बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह जानकारी सिविल इंजीनियर डायरेक्टर ऑफ अर्बन डेवलपमेंट ऑफिस शिमला रेशव पराशर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए पात्र लोग नजदीकी लोकमित्र केंद्र में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कुनिहार क्षेत्र का कोई भी स्थायी निवासी जिसका अपना पक्का घर नहीं है और जिसकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है, वह पात्र व्यक्ति भूमि के दस्तावेज, ततीमा जमाबंदी, परिवार सूची, राशन कार्ड, आवेदक की बैंक अकाउंट की कॉपी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो एवं शपथ पत्र के साथ 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। नगर पंचायत कुनिहार के पात्र लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ उठाने के लिए आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed