फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Electricity workers demanded OPS, staged a strike

Solan News: बिजली कर्मचारियों ने मांगा ओपीएस, दिया धरना

Mon, 28 Oct 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 28 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers demanded OPS, staged a strike
नालागढ़ में बिजली बोर्ड के कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद
सरकार 21 माह का एरियर भी सरकार नहीं कर रही जारी
विज्ञापन

विद्युत कर्मी व पेंशनरों ने दिया एसई कार्यालय के बाहर धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ के सदस्यों और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय सोलन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों व पेंशनरों का कहना है कि सरकार उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में पेंशनर काफी परेशान हैं। अब वह धरने में एकजुट होकर सरकार के समझ अपनी मांगों को रखेंगे।

संघ के प्रधान ई. एसके सोनी एवं महामंत्री पीएल गुप्ता ने कहा कि विद्युत परिषद संयुक्त मोर्चा जिसमें बोर्ड के इंजीनियर्स एवं सर्वकर्मचारी शामिल हैं। सभी मिलकर मांगों के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। सरकार ने विद्युत कर्मचारी संगठनों को झूठे आश्वासन दिए। सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने बिजली कर्मियों को अभी तक ओल्ड पेंशन लागू नहीं की। कर्मचारियों व पेंशनरों के देय जिसमें सातवें वेतन आयोग के एरियर का बकाया, केंद्र की ओर से महंगाई भत्ते की चार किश्तें घोषित में भी दो किश्तें ही जारी करने और 21-21 माह का एरियर भी जारी नहीं हुआ है। विद्युत-प्रबंधन ने जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहें हैं उनके देय सालों से लटकाए जा रहे हैं। कुप्रबंधन के करण कर्मचारियों और पेंशनरों में रोष है। प्रदेश में नई सरकार के सता में आने पर बड़ी उम्मीद बंधी थी। लेकिन उम्मीदों में पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगें नहीं मानती है तो यह धरना उग्र होगा, जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
विज्ञापन


इनसेट
बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने नालागढ़ में किया प्रदर्शन
नालागढ़(सोलन)। प्रदेश भर में बिजली कर्मचारी, अभियंता व पेंशनरों ने सोमवार को नालागढ़ में कार्यालय के बाहर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इनमें मुख्य मांगें पुरानी पेंशन बहाली, आउट सोर्स के लिए नीति, बिजली बोर्ड का निजीकरण नहीं करना, कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों को वापस लेना, बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के वित्तीय लाभ जारी करना, बिजली बोर्ड में खत्म किए पदों के आदेशों को वापस लेना आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली को देखते हुए आंदोलन कुछ दिन के लिए टाला गया है और सरकार को 15 दिन का और समय दिया गया। अगर इस बीच सरकार इन मुद्दों का कोई समाधान नहीं करती तो टूल डाउन व पेन डाउन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप कुमार, प्रवक्ता मोहिंदर सिंह, सोहन सिंह, बाबू राज, गुरप्रीत सिंह, गुरबचन सिंह, धर्म चंद राणा ने विचार रखे।

नालागढ़ में बिजली बोर्ड के कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद

नालागढ़ में बिजली बोर्ड के कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed