फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Electricity meter in SBI Nalagarh branch catches fire

नालागढ़ में एसबीआई बैंक के मीटर में लगी आग

Mon, 21 Mar 2022 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। एसबीआई नालागढ़ की कृषि विकास शाखा में बिजली के मीटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बैंक में अफरातफरी मच गई। बैंक कर्मियों ने मेन स्विच बंद कर आग को भड़कने से बचा लिया। सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
यह घटना दोपहर बाद तीन बजे के करीब हुआ। अचानक मीटर से धुआं आने के बाद आग पकड़ ली। इससे पहले आग बैंक में फैलती वहां पर बैंक कर्मियों ने बिजली का मेन स्विच बंद कर फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया। विद्युत कर्मचारियों को भी आग लगने की सूचना दी जो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक अमित ने बताया कि जैसे ही मीटर में आग लगी तो मेन स्विच बंद कर दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से बैंक का अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ। फायर अफसर जयपाल ने बताया कि आग से मीटर ही जला जबकि अन्य सामान बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed