{"_id":"6ac8d4ecde83b084130329f8","slug":"elections-for-seven-director-posts-of-khalogda-society-on-october-21-solan-news-c-176-1-ssml1040-181189-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खलोगड़ा सोसायटी के सात निदेशक पदों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खलोगड़ा सोसायटी के सात निदेशक पदों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव
Sat, 10 Oct 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
निदेशक के सात पदों के लिए 32 लोगों ने भरे नामांकन
12 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद साफ होगी तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। खलोगड़ा सोसायटी कुमारहट्टी के निदेशक मंडल के सात पदों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे। चुनाव प्रभारी राकेश कुमार और सोसायटी के सचिव खेम सिंह ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर थी। इस दिन शाम तीन बजे तक 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सोसायटी के 1,566 शेयरधारक सात निदेशकों के चुनाव के लिए मतदान करेंगे। उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे, जबकि 13 अक्टूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट होगी।
सोसायटी का कार्यक्षेत्र चेवा, बड़ोग, अन्हेच, बोहली, कोरो कैंथडी और सुल्तानपुर सहित छह पंचायतों में फैला है। इस बार कई पुराने चेहरे भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें बलवीर वर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, जिया लाल ठाकुर और सुंदर सिंह ठाकुर शामिल हैं।ह चुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी सोसायटी में बहुमत हासिल करने के प्रयास में हैं, जबकि भाजपा भी अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत के लिए जोर लगाएगी। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। वर्ष 1956 में गठित खलोगड़ा सोसायटी ने 2026 में अपने 70 वर्ष पूरे कर लिए हैं। ऐसे में इस बार का चुनाव सोसायटी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।