फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Election schedule released for five urban bodies of the district including Municipal Corporation Solan

Solan News: नगर निगम सोलन समेत जिले के पांच शहरी निकायों में चुनावों का शेड्यूल जारी

Wed, 22 Apr 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Election schedule released for five urban bodies of the district including Municipal Corporation Solan
नगर निगम सोलन कार्यालय। - फोटो : 1
29 अप्रैल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 17 मई को डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन

पांच शहरी निकायों में करीब 49,059 मतदाता करेंगे मतदान
बद्दी नगर निगम व कुनिहार नपं में अभी नहीं होंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के पांच शहरी निकायों में चुनावी तिथियां घोषित हो गई हैं। इसमें नगर निगम सोलन के साथ-साथ नगर परिषद परवाणू व नालागढ़ और नगर पंचायत अर्की व कंडाघाट में चुनाव होंगे। 17 मई को यहां पर वोट डाले जाएंगे। वहीं नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसमें पांच शहरी निकायों में करीब 49,059 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरुष मतदाता 24,930 और महिला 24,127 है, जबकि 2 ट्रांसजेंडर हैं। इसमें नगर निगम सोलन में 34,147 इसमें महिलाएं 16,872 जबकि पुरुष 17,274 हैं। वहीं एक ट्रांसजेंडर भी है। हालांकि अभी अंतिम सूची नामांकन से पहले प्रकाशित की जाएगी तब तक वोटर 50 रुपये देकर अपना नाम दर्ज करवा सकेंगे। वहीं अब चुनाव की तिथियां घोषित होते ही हलचल तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशियों के पास हालांकि अब समय कम बचा है। ऐसे में वह आज से ही गठजोड़ शुरू कर देंगे। इसके अलावा परवाणू नगर परिषद में भी करीब 5,200 वोटर हैं, जिसमें 40 फीसदी महिलाएं शामिल हैं।
यह होगा नगर निगम सोलन का रोस्टर
वार्ड-1 देहूंघाट सपरून-महिला, वार्ड-2 रेलवे स्टेशन-अनारक्षित, वार्ड-3 कथेड़-अनारक्षित, वार्ड-4 चंबाघाट सलोगड़ा-अनारक्षित, वार्ड-5 लोअर बाजार-महिला, वार्ड-6 जवाहर पार्क-महिला, वार्ड-7 ठोडो ग्राउंड-अनारक्षित, वार्ड-8 शिल्ली रोड-अनुसूचित जाति, वार्ड-9 मधुवन कॉलोनी-महिला, वार्ड-10 चौरी घाटी-अनारक्षित, वार्ड-11 डिग्री कॉलेज-महिला, वार्ड-12 सन्नी साइड-अनारक्षित, वार्ड-13 क्लीन-अनुसूचित जाति, वार्ड-14 हाउसिंग बोर्ड-महिला, वार्ड-15 तहसील पटरार-अनारक्षित, वार्ड-16 रबौण आंजी-अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-17 बसाल-पत्ति-कथेड़-महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत कंडाघाट की मतदान सूची प्रकाशित

नगर पंचायत कंडाघाट के सभी वार्ड संख्या 1 से 7 तक की मतदान सूची तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कंडाघाट गोपाल शर्मा ने दी। हालांकि इसे पंचायत बनाने को लेकर सरकार से लोग भी मिले थे। वहीं सरकार ने ऑफिस ऑर्डर भी जारी कर दिए थे, मगर अब यहां पर नगर पंचायत के चुनाव ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बद्दी व कुनिहार में नहीं होंगे चुनाव
नए बने नगर निगम बद्दी और नगर पंचायत कुनिहार में फिलहाल चुनाव नहीं होंगे। यहां पर अभी तक कोई भी तैयारियां नहीं है। सरकार ने पहले ही तय कर दिया था कि यहां पर चुनाव की तिथियां बाद में तय की जाएंगी। ऐसे में नगर निगम बद्दी बीते एक साल से बिना जनप्रतिनिधियों के ही चल रहा है। वहीं अभी चुनाव न होने से यहां पर लोगों में भी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed