फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Election of Nalagarh Municipal Council President postponed

Solan News: नालागढ़ नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव स्थगित

Fri, 20 Jan 2023 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस आशय का पत्र प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग की तरफ से जिलाधीश सोलन को मिला है। जिसकी प्रतिलिपि उपमंडलाधिकारी को भी भेजी गई है। नालागढ़ नगर परिषद अध्यक्ष के विरुद्ध 30 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था जिसके कारण नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 21 जनवरी को बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने एसडीएम को ज्ञापन दिया था कि विधायक के नाते उनको नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव में वोट का अधिकार दिया जाए । एसडीएम ने उक्त ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया था । इसके बाद केएल ठाकुर ने एक और ज्ञापन दिया था कि जब तक उनके पत्र पर कोई निर्णय नहीं हो जाता, तब तक अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया जाए।
विज्ञापन

शहरी विकास विभाग के पत्र के अनुसार मामला विधि विभाग को भेजा गया है और जब तक इस पर कोई निर्णय नहीं होता, अध्यक्ष पद के चुनाव कल स्थगित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed