{"_id":"69ea6827a234a66c3204c844","slug":"election-directors-elected-from-21-wards-12-unopposed-voting-held-for-nine-posts-solan-news-c-176-1-sln1003-167915-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव : 21 वार्डों से निदेशक चुने, 12 निर्विरोध, नाै पदों पर हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव : 21 वार्डों से निदेशक चुने, 12 निर्विरोध, नाै पदों पर हुआ मतदान
विज्ञापन
दाड़लाघाट स्थित ट्रक ऑपरेटर सोसायटी (एसडीटीओ) का यूनियन कार्यालय, जहां निदेशक पद के लिए चुनाव सं
दाड़लाघाट ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के निदेशक पद के लिए शांतिपूर्ण तरीके से करवाया चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। जिला सोलन की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट संस्था द सोलन जिला ट्रक ऑपरेटर्स सहकारी परिवहन सोसायटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) के निदेशक पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गए। वीरवार को दाड़लाघाट स्थित यूनियन कार्यालय में चुनाव प्रबंधक नरपत राम शर्मा की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 1 से 21 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई गई। इस दौरान विभिन्न वार्डों के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई थी। चुनाव में कुल 21 वार्डों से निदेशक चुने गए, जिनमें 12 वार्डों में सदस्य निर्विरोध चुने गए, जबकि 9 वार्डों में आम सहमति न बनने के कारण मतदान करवाया गया। 23 अप्रैल को इन वार्डों में मतदान प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किए गए। रिटर्निंग अधिकारियों में वार्ड नंबर 1 से 7 तक अजेश वर्मा, 8 से 14 तक सुरेंद्र शर्मा, 15 से 18 तक राकेश कुमार और 19 से 21 तक अश्विनी कुमार शामिल रहे। निर्वाचित निदेशकों में वार्ड-1 नवगांव से जुल्फीराम, 2 सन्याड़ी मोड़ से जगदीश चंद, 3 दसेरन से नरेश कुमार, 4 भराड़ीघाट-1 से अश्वनी कुमार, 5 भराड़ीघाट-2 से नीलम कुमार (निर्विरोध), 6 धुंदन से नरेंद्र वर्मा, 7 हनुमान बड़ोग से सरताज सिंह राठौर, 8 दाड़ला से राम कृष्ण बंसल (निर्विरोध) चुने गए। इसके अलावा वार्ड 9 दानोघाट से जयदेव कौंडल (निर्विरोध), 10 अर्की से हेमराज, 11 भूमती से चंद्र प्रकाश (निर्विरोध), 12 डुमैहर से राकेश कुमार (निर्विरोध), 13 मटेरनी से पंकज कुमार, 14 कुनिहार से अजय कुमार, 15 धर्मपुर से नरेश गुप्ता (निर्विरोध) चुने गए। वहीं वार्ड 16 कुमारहट्टी से हेमंत शर्मा (निर्विरोध), 17 कंडाघाट से पुष्पेंद्र शर्मा (निर्विरोध), 18 सोलन से हरदेव सिंह (निर्विरोध), 19 दभोटा से सरमुख सिंह (निर्विरोध), 20 नालागढ़ से चानण सिंह (निर्विरोध) और वार्ड 21 बद्दी से जसवंत सिंह (निर्विरोध) निर्वाचित हुए। चुनाव प्रबंधक एवं कार्यालय प्रभारी नरपत राम शर्मा ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।