मांग और ट्रेंड के हिसाब बदलनी होगी संस्थानों को तकनीकी शिक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी शिक्षा को बदलती मांग और ट्रेंड के हिसाब से बदलना होगा। बाजार में उपभोक्ता क्या चाहते हैं उसी हिसाब से प्रोडक्ट तैयार करने होंगे। ये तभी संभव होगा जब तकनीकी शिक्षा और उद्योगों में दूरी कम की जाएगी। इसके लिए संस्थानों को चाहिए कि वह प्रशिक्षुओं की प्रैक्टिकल शिक्षा अधिक दें। उद्योगों का भ्रमण करवाएं ताकि वह तकनीकी शिक्षा को अच्छी तरह से जान सकें। यह बात बद्दी यूनिवर्सिटी में इमर्जिंग ट्रेंडस इन इन्नोवेशन एंड सस्टेनेबल बिजनेस प्रैक्टिस विषय पर आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन में आए शोधकर्ताओं ने कही।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उद्योग एवं शिक्षा के मध्यांतर को उपरोक्त विषय के प्रति जागरूकता प्रदान कर दूर करना। छात्रों को प्रतिस्पर्धा रणनीतियों और प्रबंधन प्रथाओं से अवगत करवाना था। सम्मेलन में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के शोधकर्ताओं ने भाग लिया तथा अनुभवों को साझा किया। सम्मेलन का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार द्वीप जलाकर और मां सरस्वती की वंदना से किया। सम्मेलन को दो तकनीकी सत्रों में विभाजित किया गया।
प्रथम तकनीकी सत्र के मुख्य अतिथियों प्रो उपेंद्र धर, कुलपति वैष्णो विद्यापीठ इंदौर मौजूद रहे। उपेंद्र धर ने कहा कि देश में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए युवाओं को तैयार होना होगा। ट्रेंड बदल रहे हैं इसलिए नवीन कार्यों की ओर अधिक ध्यान एकाग्र करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने उद्योगों और शिक्षण संस्थानों की बीच की दूरी को मिटाना जरूरी है। द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रो. संजीव और डॉ. सत्येंद्र मौजूद रहे। प्रो. संजीव ने कहा कि बद्दी यूनिवर्सिटी औद्योगिक हब में बसी है। यहां पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य उज्जवल है। बीबीएन क्षेत्र में उद्योगों में ट्रेनिंग, वर्किंग और प्रैक्टिस का एक बेहतर विकल्प है। छात्रों को यहां पढ़ाई के साथ प्रेक्टिकल अनुभव भी अर्जित करना चाहिए।
बद्दी यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट के एचओडी प्रो. जार्ज थामस ने सम्मेलन में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों का अभिनंदन किया। एआर सिंह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दृश शूज, लिमिटेड को गेस्ट ऑफ आनर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वीसी डॉ. शक्ति कुमार, डीन स्कूल आफ मैनेजमेंट स्टडीज प्रो. जार्ज थोमस, प्रो. विनय भाटिया, डॉ. अरविंद शर्मा, राजेंद्र गुलेरिया और जितेंद्र दीक्षित समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।