फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Echoes of Gaddi culture resonate in Baddi, Vidhan Sabha Speaker says preservation of ancient heritage is our duty

Solan News: बद्दी में गद्दी संस्कृति की गूंज, विस अध्यक्ष बोले- प्राचीन विरासत का संरक्षण हमारा कर्तव्य

Mon, 29 Dec 2025 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Echoes of Gaddi culture resonate in Baddi, Vidhan Sabha Speaker says preservation of ancient heritage is our duty
बद्दी में जय मणिमहेश सेवा दल की ओर से आयोजित शिव नुआला की पूजा अर्चना करते हुए विस अधय्क्ष कुलद
शिव नुआला में कुलदीप सिंह पठानिया ने की पूजा-अर्चना, कलाकारों ने बांधा समां
विज्ञापन

आयोजन समिति को 1.51 लाख देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्राचीन संस्कृति और धार्मिक परंपराएं हमारी पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। वह बद्दी में जय मणिमहेश सेवा दल की ओर से आयोजित पारंपरिक शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे। उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष ने गद्दी समुदाय की अनूठी परंपरा नुआला की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक के दौर में नुआला का सीधा प्रसारण देश-विदेश में हो रहा है, जिससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि प्रदेश से बाहर रह रहे हिमाचली भी अपनी संस्कृति से रूबरू हो पा रहे हैं। उन्होंने आयोजन समिति को 1.51 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में अजय शर्मा ने शिव नुआला की स्तुति कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद ईशांत भारद्वाज, कमल नेहरिया और अनुरागनी ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने हिमाचली लोक गीतों और भजनों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सरकार की योजनाओं से हर वर्ग का कल्याण : केवल सिंह पठानिया
केवल पठानिया प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने क्षेत्र के विकास में चंबा, कांगड़ा और अन्य जिलों के लोगों के योगदान की सराहना की और अपनी ऐच्छिक निधि से समिति को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed