{"_id":"6af1ced7367675ba74038380","slug":"earned-a-lot-of-praise-by-performing-a-nati-traditional-folk-dance-solan-news-c-176-1-sln1012-184107-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नाटी डालकर खूब वाहवाही बटोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नाटी डालकर खूब वाहवाही बटोरी
विज्ञापन
कुनिहार दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन, गणपति एजुकेशनल सोसायटी ने मनाया 20वां वार्षिक उत
दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन, गणपति एजुकेशनल सोसायटी ने मनाया वार्षिक उत्सव
बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। गणपति एजुकेशनल सोसायटी कुनिहार का 20वां वार्षिक उत्सव दिव्यांग बच्चों के डे केयर सेंटर दिशा सह विकास में मनाया गया। समारोह में दिव्यांग बच्चों, अभिभावकों, लोगों, बुजुर्गों और बीएल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों सहित करीब 150 लोगों ने भाग लिया।
प्रबंधन समिति की ओर से अनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि सीमा कुमार (शिमला) का स्वागत कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के निदेशक ने वर्षभर आयोजित गतिविधियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सिमरन और उसके साथियों ने नाटी डालकर खूब वाहवाही बटोरी। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में अभिभावकों की ओर से प्रेम और जगदीश ने संस्था के साथ अपने अनुभव साझा किए और बच्चों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। संस्था के मुख्य सलाहकार डॉ. दमन आहूजा ने भी विचार साझा कर बच्चों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सीमा कुमार ने दिव्यांग बच्चों के उत्थान और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में सभी बच्चों को पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन अंजना ठाकुर ने किया। अंत में संस्था की ओर से अतिथियों, बुजुर्गों, अभिभावकों और बीएल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।