फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Due to lack of bus facility, college students did a blockade

बस सुविधा न मिलने पर विद्यार्थियों ने किया चक्का जाम

Tue, 06 Sep 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of bus facility, college students did a blockade
अर्की महाविद्यालय के विद्यार्थी बातल चौक पर निगम की बस रोक चक्का जाम कर प्रदर्शन करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
अर्की (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें न चलने से परेशान विद्यार्थियों ने मंगलवार को अर्की के बातल चौक पर चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन किया। इस बीच करीब 20 मिनट तक बातल मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पुलिस टीम के हस्तक्षेप के बाद विद्यार्थियों से उनकी मांग पर बात की गई। छात्रों की बसों को लेकर समस्या पर परिवहन निगम के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अर्की कॉलेज में पढ़ रहे दूरदराज के विद्यार्थियों को परिवहन की नियमित बसों की सुविधा नहीं मिल रही। इस कारण उन्हे कॉलेज के लिए आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई विद्यार्थियों को तो कॉलेज भी नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में कॉलेज समेत स्थानीय प्रशासन को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अर्की कॉलेज के लिए बसें नियमित नहीं चल रही हैं। इसके बाद गुस्साए छात्र बातल चौक पर प्रदर्शन कर चक्का जाम कर सड़क पर बैठ गए। छात्रों को उग्र होता देखकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप और छात्रों से बातचीत में मिले आश्वासन के बाद यातायात बहाल हो सका। डीएसपी दाड़लाघाट डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग जायज है। विद्यार्थियों से इस बारे में बात कर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया गया। उधर, एसडीएम अर्की केशव राम कोल ने बताया कि जो विद्यार्थियों की मांग कॉलेज के माध्यम से उनके पास आई है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। जिसके लिए निगम से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed