फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Driver-conductor died as truck rolls down on NH near Parvanoo

परवाणू में राशन लदा ट्रक सड़क पर पलटा, चालक-परिचालक की मौत

Fri, 21 Aug 2020 06:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
परवाणू(सोलन)। कालका-परवाणू मार्ग पर राशन से लदा ट्रक पलटने से चालक और परिचालक की मौत हो गई। घटना ओल्ड परवाणू मार्ग की है। हादसा राशन से लदा ट्रक पलटकर कालका-शिमला एनएच पर गिरने से पेश आया। इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी गई। घायलों को सिविल अस्पताल कालका पहुंचाया गया। यहां पर एक परिचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे घायल चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालका की तरफ से राशन से लदा एक ट्रक ओल्ड परवाणू एनएच 22 से सोलन की तरफ आ रहा था। वीरवार देर रात जब वह परवाणू सेक्टर-6 के समीप पहुंचा तो ट्रक अचानक पलटकर एनएच कालका-शिमला पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही कुछ गिरने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। घायलों को सिविल अस्पताल कालका पहुंचाया गया। यहां पर ट्रक परिचालक अर्जुन सिंह निवासी मंगत राम बिल्डिंग सेब मंडी भट्टाकूफर शिमला को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

यहां पर इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। उसकी पहचान बाबू राम मूल निवासी नेपाल आयु करीब 35 वर्ष जो हाल में भट्टाकुफर शिमला में रह रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed