{"_id":"67e535861e1207d90409a1be","slug":"drinking-water-and-irrigation-schemes-stopped-in-makhanu-majra-villagers-are-troubled-solan-news-c-176-1-ssml1040-140453-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मखनू माजरा में पेयजल व सिंचाई योजनाएं बंद, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मखनू माजरा में पेयजल व सिंचाई योजनाएं बंद, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
पंप व मोटर खराब होने से आई दिक्कत, लोग महंगे दाम पर निजी टैंकर मंगवाकर बुझा रहे प्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। लही पंचायत के मक्खनू माजरा में सिंचाई और पीने के पानी की दोनों स्कीम में बंद हैं। एक ओर जहां किसानों को गेहूं की फसल के लिए पानी नहीं मिल रहा है। वहीं लोगों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। लोग महंगे दाम पर निजी टैंकर मंगवाकर अपनी प्यास बुझा रह हैं। मक्खनू माजरा में सिंचाई योजना के पंप का बुश खराब हो गया है। इसे ठीक कराने के लिए भेजा गया है। अभी पंप ठीक नहीं हुई है, साथ ही मोटर भी जल गई। वहीं पीने के पानी की मोटर में भी तकनीकी खराबी आ गई है। इससे लोग जहां पानी के लिए भटक रहे हैं। लही पंचायत के प्रधान कृष्ण ठाकुर, उपप्रधान दिलेर चौधरी, ग्रामीण हेमराज ठाकुर, बलविंदर सिंह, बलवंत सिंह, राजिंद्र सिंह, गुरदेव व हाकम सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल लगभग तैयार थी, जिसे सिंचाई की जरूरत थी। लेकिन 15 दिन से सिंचाई परियोजना बंद है। बिना पानी के 70 फीसदी गेहूं की फसल सूख गई है। साथ ही प्याज और लहसुन की फसल को भी पानी की सख्त जरूरत है। उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि पंप व मोटर खराब हो गए थे। जिसे ठीक करने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को पेयजल व सिंचाई सुचारू होने की उम्मीद है।