फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dr. Shandil took stock of the damage done in Solan assembly constituency

Solan News: सोलन विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान का डॉ शांडिल ने लिया जायजा

Wed, 12 Jul 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 12 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dr. Shandil took stock of the damage done in Solan assembly constituency
सोलन के शामती मेें भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायजा लेते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डाॅ.धनी र
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने बुधवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न प्रभावित ग्राम पंचायतों और शामती में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

डॉ. शांडिल ने ग्राम पंचायत डांगरी के गांव भाणत, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर घट्टी और शामती में भारी वर्षा के कारण प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सभी स्थानों पर नुकसान का जायजा लिया और शामती के प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रशासन द्वारा जटोली में स्थापित आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने शामती की प्रभावित निवासी आशा देवी और विद्या देवी को फौरी राहत के तौर पर 15-15 हजार रुपये की राशि प्रदान की। उन्होंने शामती के निवासी सुरेश शर्मा, अशोक शर्मा, बाबू राम, अजय चंदेल को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा पूर्ण सहायता प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व मंत्री ने ग्राम पंचायत डांगरी के गांव भाणत के निवासी लीला दत्त को फौरी राहत के तौर पर 15 हजार रुपये की राशि प्रदान की। उन्होंने भारी वर्षा के कारण अवरूद्ध हुई सड़कों, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति को ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कई अधिकारी और पदाधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने जताया विरोध, कहा इंतजाम ठीक नहीं
शामती में मंत्री के दौरे के दौरान लोगों ने प्रशासन की ओर से किए गए राहत कार्याें पर असंतोष जताया। इस दौरान लोगों ने कहा कि राहत कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जबकि सड़क को जल्द बहाल किया जाना चाहिए। इस पर मंत्री ने तुरंत फोरलेन कंपनी से बड़ी मशीन वहां पर भिजवाने को कहा। वहीं मशीन पहुंचने के बाद कार्य तेजी से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed