फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dr. Sandeep becomes regional hospital Additional Medical Superintendent

Solan News: डॉ. संदीप बने क्षेत्रीय अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक

Fri, 26 Jul 2024 07:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 26 Jul 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
1993 से स्वास्थ्य विभाग में दे रहे हैं सेवाएं
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात हैं रेडियोलॉजिस्ट पद पर
संवाद न्यूज एजेंसी
साेनल। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जैन को चिकित्सा अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। शुक्रवार को उन्होंने अस्पताल में पदभार संभाला। इसके बाद स्टाफ की बधाई देने के लिए भीड़ लग गई। इसी दौरान उन्होंने स्टाफ के साथ एक बैठक भी की और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे।

डॉ. संदीप जैन ने जनवरी 1993 में ब्लॉक अर्की से मेडिकल ऑफिसर पद से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देनी शुरू कीं। इसके बाद वह आईजीएमसी शिमला पीजी की पढ़ाई करने के लिए चले गए। पढ़ाई के बाद उन्होंने 2001 में क्षेत्रीय अस्पताल नाहन में रेडियोलॉजिस्ट पद पर सेवाएं देनी शुरू कीं। 2002 टीबी सेनेटोरियम धर्मपुर, 2005 में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, 2011 में डीडीयू अस्पताल शिमला में मरीजों की सेवा की। इसके बाद उन्हें सोलन अस्पताल में तैनात किया गया। जहां पर वर्तमान में भी रेडियोलॉजिस्ट पद पर सेवाएं दे रहे हैं। यहां पर वह एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट है। उन्हें अतिरिक्त कार्यभार मिलने पर कहा कि वह लोगों को बेहतर और गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे। इसी के साथ अस्पताल में जिन मशीनों की कमी है उसे पूरा करेंगे ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं, फेको और नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने में भी वह उच्चाधिकारियों के साथ बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed