फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dr. Reddy Industry honored students who topped in sports

Solan News: डॉक्टर रेड्डी उद्योग ने नवाजे खेलकूद में अव्वल रहे छात्र

Tue, 04 Feb 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कुंजाहल में करवाया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, 450 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंजाहल में डॉक्टर रेड्डी उद्योग ने खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। इसमें स्कूल के 450 के करीब बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। शिक्षा खंड रामशहर के बीईओ रामानंद ने बताया कि डॉक्टर रेड्डी उद्योग की ओर से कुंजाहल स्कूल प्रांगण में कबड्डी, 100 व 200 मीटर दौड, बैग रेस, लेमन रेस, लेग ताई रेस , बैडमिंटन, लॉन्ग जंप व कल्चरल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। छात्र वर्ग में 18 विजेता व 18 छात्र उपविजेता रहे। वहीं 18 छात्राएं विजेता रही। सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को उद्योग प्रबंधन ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्रुप हेड श्रीराम ने कहा कि स्कूल में खेल प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशों से दूर करके खेलों की तरफ आकर्षित करना है। वहीं पंचायत प्रधान सोनू देवी ने कहा कि उनके गांव के विकास में उक्त उद्योग का बहुत बड़ा हाथ है। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ उद्योग प्रबंधन की ओर से स्कूल के विकास में लाखों रुपये का सहयोग दिया गया है जिसके लिए पंचायत हमेशा उनके आभारी रहेगी। खेलकूद प्रतियोगिता को संपन्न करने में राजेश, जितेंद्र, हुसन, बालक राम, बलविंद्र, अनिल, रुपेश, अश्वनी, पंकज, अमित, संदेश, रंजीता, कृतिका, रंजीता रीचा, सनयोत, रमन, अंकित, नंदू, तपन, ममता, जर्नादन, अमन नीलम व डॉ. दिशा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed