फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dozing off at the wheel, car ends up hanging from the house's concrete slab; driver has a narrow escape.

Solan News: आई नींद की झपकी और मकान के लेंटर पर लटकी कार, बाल-बाल बचा चालक

Fri, 24 Jul 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 24 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dozing off at the wheel, car ends up hanging from the house's concrete slab; driver has a narrow escape.
कसौली के जगजीत नगर-शक्तिघाट सड़क पर चामियां पंचायत के समीप ​अनियंत्रित होकर सड़क से गिरी गाड़ी।
कसौली के जगजीत नगर-शक्तिघाट मार्ग पर सुबह पेश हुआ हादसा
विज्ञापन

गिरने की आवाज सुनने पर स्थानीय लोगों ने चालक को निकाला सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। कसौली के जगजीत नगर-शक्तिघाट मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। चामियां पंचायत के समीप एक अनियंत्रित कार सड़क से नीचे उतरकर एक रिहायशी मकान के लेंटर पर जाकर अटक गई। कार लेंटर पर हवा में लटकी रही, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यदि कार थोड़ी और आगे खिसकती, तो सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर सकती थी।

पुलिस जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है जब कार जगजीत नगर से शक्तिघाट की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे उसका वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर कार सड़क पार करते हुए ढलान की तरफ चली गई और मकान की छत पर जा अटकी। हवा में लटकी कार को देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed