फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dosadka to Dagshai road Risk of accident due to lack of parapet

Solan News: दोसड़का से डगशाई सड़क पर पैरापिट न लगने से हादसे का खतरा

Sun, 28 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
सैकड़ों रोजाना करते हैं सड़क से आवाजाही
विज्ञापन

धुंध में नहीं चलता है पता
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पांच दोसड़का से डगशाई को जाने वाले संपर्क मार्ग पर पैरापिट न होने से हादसे का खतरा मंडराया हुआ है। इस सड़क के ठीक नीचे से हाईवे गुजरता है। यदि कभी कोई दुर्घटना हो जाए तो वाहन सीधा हाईवे पर जा गिरेगा। रोजाना सड़क से सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। इस सड़क पर पैरापिट कम होने से लोगों को भी खतरा मंडराया हुआ है। वहीं, बरसात के मौसम में धुंध होने से भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई बार लोग इस सड़क पर पैरापिट लगाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि सड़क डगशाई छावनी क्षेत्र में आती है और इसका रखरखाव एमईएस करता है।
परवाणू-सोलन फोरलेन निर्माण होने के बाद डगशाई जाने वाले इस संपर्क मार्ग को क्षति पहुंची थी। इस के बाद फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से सड़क दुरुस्त की गई थी। लेकिन इस सड़क पर कंपनी की ओर से पैरापिट नहीं लगाए गए। इस कारण अंधेरा और धुंध में कभी भी हादसा हो सकता है। बाहरी राज्य के पर्यटक भी डगशाई की ऐतिहासिक जेल को देखने के लिए आते रहते हैं। स्थानीय निवासी रोशन, अनिल, सुरेश सिंह, सुमन जस्टा और अन्य ने बताया कि काफी समय से यहां पर पैरापिट लगाने की मांग की जा रही है। लेकिन कोई भी विभाग इस ओर नहीं देख रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द यहां पर पैरापिट लगाया जाए ताकि किसी भी प्रकार के हादसे से पहले ही बचा जा सके।
विज्ञापन

उधर, डगशाई छावनी के पूर्व सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि दोसड़का सेे डगशाई सड़क पर निचली ओर पैरापिट न लगाना बड़ी लापरवाही है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed