फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Doon Valley School NCC cadets won 14 gold medals at the annual camp.

Solan News: दून वैली स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने वार्षिक शिविर में जीते 14 स्वर्ण पदक

Sat, 27 Jun 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
चितकारा यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

अलग-अलग गतिविधियों में किया प्राप्त किए मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। नालागढ़ के दून वैली पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने चितकारा यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 14 स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह 10 दिवसीय शिविर 1 एचपी बटालियन एनसीसी सोलन की ओर से आयोजित किया गया था। शिविर का आयोजन कर्नल राजीव थॉमस और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अमनदीप सिद्धू के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें कुल 460 कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स को शैक्षणिक, सैन्य, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिला। अनिकेत कौशल ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। जीनल चंदेल ने 100 मीटर दौड़ और रिले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किए। अपार सिंह ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तायशा शर्मा ने बास्केटबाल और वॉलीबाल में स्वर्ण पदक जीते।
रिले दौड़ में मान्य ठाकुर और अमोधिनी राणा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। भाषण प्रतियोगिता में अक्षज ने स्वर्ण पदक जीता। टैलेंट हंट नृत्य में खुशी ठाकुर, अंजल ठाकुर, हरलीन धीमान, जीनल चंदेल, अनन्या और प्रांशी शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अनिकेत कौशल, अपार सिंह, कीर्ति सिंह चंदेल और अमोधिनी राणा ने दौड़ व रिले में रजत पदक जीते। अक्षज सिंह, युवराज ठाकुर, स्कूल की खो-खो टीम, वर्षा ठाकुर और शांभवी ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा ने कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। प्रधानाचार्य सुनील गंगटा ने भी कैडेट्स की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने 1 एचपी बटालियन एनसीसी सोलन के मार्गदर्शन की प्रशंसा की। एएनओ एसओ राधिका मिन्हास और सीटीओ लव के सहयोग को भी सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed