फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Do dope test of youth in educational institutions and jobs

Solan News: शिक्षण संस्थानों और नौकरियों में युवाओं का करें डोप टेस्ट

Wed, 12 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए कड़ी सजा का करें प्रावधान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ऑर्गेनाइजेशन के संरक्षक और पूर्व मंत्री मोहिंद्र नाथ सोफत के नेतृत्व ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस संदर्भ में एक नया अधिनियम लागू करने जा रही है। इसमें सरकार को निर्देशित करें कि इस नए अधिनियम में डोप टेस्ट को एक अनिवार्य घटक के रूप में शामिल किया जाए।
सोफत ने कहा कि हिमाचल में युवाओं के बीच नशे की लत लगातार बढ़ती जा रही है। यह समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है, जहां न केवल युवा, बल्कि सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और महिलाएं भी इस अवैध व्यापार में संलिप्त पाई जा रही हैं। हाल ही में एक डॉक्टर, तहसील कल्याण अधिकारी, पटवारी और महिला वकील की संलिप्तता की खबरें सामने आई हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाती हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल में वर्ष 2024 में राज्य पुलिस ने मादक पदार्थों से संबंधित 1,537 मामले दर्ज किए। इसके अतिरिक्त, पिछले तीन वर्षों में नशे की लत के कारण 58 युवाओं की मौत हुई है। यह दर्शाता है कि नशे की लत हमारे समाज के लिए एक गंभीर खतरा बन चुकी है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके बावजूद नशे की लत और तस्करी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो दर्शाता है कि वर्तमान प्रयास पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश कश्यप, उपाध्यक्ष सविता भल्ला, अमर सिंह गर्ग, डॉ. डीएस गुलेरिया, विजय टांक, सुरेंद्र टांक, एसएस ठाकुर, एनएन निराला, संजय पराशर, रिपु धमन, अमित, आशीष नेगी और राकेश शर्मा भी मौजूद रहे।


ये दिए सुझाव
उन्होंने सुझाव दिए कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी नौकरियों, जनप्रतिनिधियों और वाहन पंजीकरण के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य किया जाए। डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए व्यक्तियों के लिए काउंसलिंग और कानूनी कार्रवाई की व्यवस्था की जाए। इस पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि सभी युवा जागरूक हों और नशे से दूर रहें। स्कूलों, कॉलेजों, और समुदायों में जागरूकता अभियान चलाए जाएं। नशे के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों को कड़ी सजा देने के लिए कठोर कानूनों का निर्माण और सख्त प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed