Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Diggal College professors visited Chiachi, Diggal and Badlag schools

Solan News: दिग्गल कॉलेज प्राध्यापकों ने किया चियाछी, दिग्गल व बढलग स्कूल का भ्रमण

Sat, 29 Mar 2025 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में पूर्व प्रवेश परामर्श कार्यक्रम के तहत एक विशेष पहल की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. हेतराम और प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठमाला चियाछी, डॉ. सुदर्शना शर्मा और प्रो. ममता शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिग्गल, डॉ. नरेश कुमार और प्रो. राहुल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढलग का भ्रमण किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा के प्रति जागरूक करना और राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में प्रवेश के लिए प्रेरित करना था। भ्रमण के दौरान प्राध्यापकों ने विशेष रूप से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की, जिससे विद्यार्थी अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय को सही दिशा में ले सकें। इस अवसर पर प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के संदेहों का समाधान करते हुए उन्हें कॅरिअर पर मार्गदर्शन किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed