फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   diaria cases increased in solan

Solan News: डायरिया मामले आने पर टास्क फोर्स टीम करेंगी फील्ड निरीक्षण

Tue, 16 Apr 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 16 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक स्रोतों की होगी जांच, जल्द भरें जाएंगे पानी के सैंपल
विज्ञापन

परवाणू के सेक्टरों समेत टकसाल पंचायत से ली जाएगी रिपोर्ट
अस्पताल में रोजाना पेट दर्द, उल्टी-दस्त के आ रहे 40 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया से अधिक लोग पीड़ित होने के बाद गठित टास्क फोर्स अब फील्ड का निरीक्षण करेगी। परवाणू के प्रत्येक वार्ड के साथ ग्राम पंचायत टकसाल से भी टीम डाटा एकत्र करेगी और पता लगाएगी कि डायरिया फैलने के कारण क्या रहे। इसके अलावा साथ लगती अन्य पंचायतों में जाकर डाटा लिया जाएगी और प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी के सैंपल भी भरे जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सौंपी जाएगी।
परवाणू में बीते दिनों डायरिया ने भी दस्तक दी, जिसके बाद रोजाना मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट है। बीते दिनों विभाग ने आशा वर्कर की टीम को फील्ड में उतार दिया है। लेकिन बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है। ईएसआई अस्पताल में मरीज पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर आ रहे हैं। पहले परवाणू के सेक्टर एक से मामले आए थे। अब परवाणू के साथ लगती पंचायत टकसाल से भी पीड़ित लोग अस्पताल आना शुरू हो गए हैं। रोजाना 40 के करीब लोग डायरिया से पीड़ित आ रहे हैं और गंभीर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
टास्क फोर्स को फील्ड में उतार दिया है। परवाणू में डायरिया मामले आने के बाद विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। पानी के सैंपल भरे गए हैं। रिपोर्ट का इंतजार है। टीम को निर्देश दिए हैं कि वह लोगों को डायरिया के बारे में जागरूक करे। लोगों से आग्रह है कि वे पानी को उबाल कर पीएं और बाहरी खान-पान से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन




-डॉ. राजन उप्पल,



मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed