{"_id":"636012d56633415a7d793baf","slug":"devotees-seeks-blessing-after-offering-prayers-to-lord-sun-in-chhathh-in-bbn-solan-news-sml426385586","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही पूर्वांचल के लोगों का छठ पर्व संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने पिछले 36 घंटों से अन्न-जल त्याग कर रखा उपवास सूर्य को अर्घ्य देने के बाद खोल दिया। सूर्य देवता की पूजा करने का यह सबसे बड़ा पर्व है।
बद्दी की सरसा, बालद, रत्ता, मानपुरा खड्ड और नालागढ़ की चिकनी खड्ड समेत दर्जनों खड्डों के किनारे पूर्वांचल के लोगों ने घाट बनाए थे। इन लोगों ने छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया।
इस दौरान सरसा खड्ड पानी में छोड़े गए दीप दान से जगमगा रही थी। पूरा बीबीएन छठी मइया के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग पानी में खड़े होकर सूर्य निकलने का इंतजार करते रहे। जैसे ही सूर्य की पहली किरण निकली, इन लोगों ने सामूहिक रूप से अर्घ्य देकर सूर्य देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले धीरज कुमार बद्दी गांव से छठी मइया के पूजा का सामान अपने सिर पर पूजा की सामग्री का टोकरा उठाकर नंगे पांव सरसा खड्ड तक पहुंचे।
छपरा के विकास नंदन गुप्ता बद्दी में अपने किराए के कमरे से दीपक जलाकर सरसा खड्ड तक पहुंचे। लोगों की छठी मइया के प्रति श्रद्धा इतनी ज्यादा थी कि 36 घंटे तक बिना अन्न जल के रहने के बाद भी उनके चेहरे पर मुस्कान थी।
बबिता गुप्ता, बृजमोहन यादव, बबिता यादव, गीता, सीमान, अनिता, धर्मेंद्र, वेद तिवारी, मानवेंद्र, सूरज राम हरि, विक्की और विशाल ने पानी में डुबकी लगाने के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दिया।