{"_id":"67866b0e7a423451880e0ae6","slug":"devotees-offered-prayers-on-makar-sankranti-solan-news-c-176-1-ssml1040-136062-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
पीरस्थान लोहड़ी मेले में उमड़ी लोगों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ऐतिहासिक पीरस्थान लोहड़ी मेले के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पीर बाबा के दर पर शीश नवाया। दरगाह पर सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ा। दूसरे दिन मेले में मकर संक्रांति के चलते श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में शीश नवाया।
पीरस्थान के ऐतिहासिक लोहड़ी मेले के में श्रद्धालुओं ने लखदाता पीर की दरगाह पर हाजिरी भरी। ऐतिहासिक मेले को लेकर और मकर संक्रांति पर्व पर क्षेत्र में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। विशाल भंडारा कमेटी ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भंडारे का आयोजन किया। मेले के चलते बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। मार्ग पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। नालागढ़ पहुंचने में लोगों को अतिरिक्त समय लगा।