फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   determined during the Lok Sabha elections Rallies can be held at places

Solan News: लोकसभा चुनाव के दौरान निर्धारित जगहों पर की जा सकेगी रैलियां

Mon, 18 Mar 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 18 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने जिलेभर में रैलियों के स्थान किए निर्धारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रैलियों के लिए स्थल चिन्हित कर दिए गए हैं।

इस बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्य बाजार अर्की शिव मंदिर के समीप, कुनिहार में तालाब के समीप, दाड़लाघाट में पशुपालन विभाग के समीप और डुमैहर (दोलंग मैदान) को रैली स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।

इसी तरह नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंजेहरा मैदान मंदिर के समीप, पंचायत घर बरूणा के समीप बरूणा मैदान, पुराना छात्र विद्यालय नालागढ़, अनाज मंडी मैदान नालागढ़, राजकीय महाविद्यालय रामशहर के समीप रामशहर (रिवालसर) मैदान और पंचायत घर नंड के समीप नंड मैदान को निर्वाचन रैलियों के लिए रैली चिन्हित किया गया है। दून विधानसभा क्षेत्र में पुरानी सब्जी मंडी बद्दी के समीप हनुमान चौक, बद्दी तहसील के टीपरा गांव में बरोटीवाला-हरिपुर मार्ग के समीप खेल मैदान, चंडी-पट्टा मार्ग पर मेला मैदान (बरड़ काॅलोनी मैदान), बस अड्डा चंडी, बस अड्डा कुठाड़, बस अड्डा गोयला और पट्टा में बस अड्डे के समीप मैदान (ग्राम सेवक हट के समीप) को रैली स्थल के रूप में तय किया गया है।
विज्ञापन

सोलन (अजा) विधानसभा क्षेत्र में ठोडो मैदान, गंज बाजार सोलन, पुराना बस अड्डा सोलन, कथेड़ बाईपास सोलन पर पुलिस लाइन मैदान, कंडाघाट में पंचायत घर सिरीनगर के समीप पड़ाव, सिद्ध बाबा मैदान चायल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट के समीप मैदान को रैली स्थल के लिए चुना गया है। कसौली (अजा) विधानसभा क्षेत्र में सेना अस्पताल के समीप मैदान (कैंट बोर्ड अथवा सेना प्रशासन की अनुमति उपरांत), आढ़त बाजार कसौली मैदान कश्मीरी मोहल्ला (कैंट बोर्ड कसौली की अनुमति उपरांत), दशहरा मैदान गड़खल, सिहारड़ी मूसलमाना मार्ग धर्मपुर पर सब्जी मंडी के समीप सब्जी मंडी मैदान, सब्जी मंडी देहली दत्यार, सेक्टर-5 परवाणू स्थित दशहरा मैदान, सेक्टर-6 परवाणू स्थित फल मंडी मैदान और सुबाथू में गुग्गा माड़ी मंदिर मैदान (कैंट बोर्ड सुबाथू की अनुमति उपरांत) को रैली स्थल के लिए चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed