फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Deputy Commissioner checked the arrangements of strong room and polling center in Arki.

Solan News: उपायुक्त ने अर्की में जांची स्ट्रांग रूम एवं मतदान केंद्र की व्यवस्था

Mon, 11 Mar 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 11 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर सुविधाएं बनाए रखने के लिए भी दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवी पैट के लिए स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन पूर्व एवं निर्वाचन उपरांत ईवीएम और वीवी पैट को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं। इन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं अन्य मानक भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्धारित किए गए हैं। मनमोहन शर्मा ने राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की और व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने मतदान केंद्र में मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा।
विज्ञापन

मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं स्थापित की जाती हैं। लोकसभा निर्वाचन-2024 में सभी आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा आवश्यक सुविधाएं बनाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के दृष्टिगत सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी अर्की से अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed