फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Deprived families to receive benefits of government schemes; development to gain momentum in panchayats.

Solan News: वंचित परिवारों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का हक, पंचायतों में गति पकड़ेगा विकास

Mon, 03 Aug 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 03 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Deprived families to receive benefits of government schemes; development to gain momentum in panchayats.
विकास खंड कंडाघाट कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल। स्रोत
कंडाघाट में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मंत्री की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

बैठक में कहा 45 दिन में शुरू नहीं हुआ काम तो दूसरे गांव को जाएगा बजट
सोलन को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए सभी पंचायतों में छिड़ेगा विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कंडाघाट में नवनिर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों के साथ संवाद कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हर निर्धन और वंचित परिवार तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। मंत्री ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और निर्देश दिए।
धनीराम शांडिल ने चिंता व्यक्त की कि प्रदेश में हजारों अति निर्धन परिवार अब तक बीपीएल सूची में शामिल नहीं हैं। वे सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले। इससे उनका जीवन सुगम और बेहतर बन सकेगा। जनहित के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यदि किसी पंचायत में आवंटित कार्य 45 दिनों के भीतर शुरू नहीं होता, तो वह राशि अन्य जरूरतमंद पंचायत को स्थानांतरित कर दी जाएगी। काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


युवाओं को नशे से बचाने का संकल्प
बैठक से पहले धनीराम शांडिल ने नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित किया गया था। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन से आह्वान किया। सोलन जिले को विशेष रूप से चिट्टा मुक्त बनाने में सभी योगदान दें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा निवारण की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण
संवाद कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने आम जनता की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। बैठक में खंड विकास अधिकारी ओपी शर्मा और उपमंडलाधिकारी गोपाल चंद शर्मा उपस्थित थे। खंड स्वास्थ्य अधिकारी अजय कुमार और सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल भी मौजूद रहे। समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी रक्षा देवी सहित कई विभागों के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

विकास खंड कंडाघाट कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल। स्रोत

विकास खंड कंडाघाट कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed