{"_id":"664c9dca1d699928320ab927","slug":"department-alert-regarding-dengue-along-with-diarrhea-solan-news-c-176-1-ssml1041-121937-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डायरिया के साथ डेंगू को लेकर भी विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डायरिया के साथ डेंगू को लेकर भी विभाग अलर्ट
विज्ञापन
छात्र स्कूल सोलन में राष्ट्रीय डेंगू दिवस को लेकर आयोजित प्रतियोगिता के मेधावी को सम्मानित करत
ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को किया जा रहा जागरूक, राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सोलन छात्र स्कूल में लगाया शिविर, विद्यार्थियों को डेंगू फैलने और रोकथाम की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में डायरिया के साथ अब स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर भी अलर्ट हो गया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिक्षण संस्थानों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को डेंगू और डायरिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग सोलन के सौजन्य से राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में राष्ट्रीय डेंगू दिवस जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य शिक्षिका पद्ममणि ने की। उन्होंने ने कहा कि डेंगू मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर खड़े-साफ पानी में पैदा होता है और दिन के समय काटता है। उन्होंने बताया कि तेज बुखार, सिर दर्द, बदन में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी होना, मुंह और मसूड़ों से खून आना, चमड़ी में लाल दाग पड़ना इत्यादि डेंगू के लक्षण हैं। लक्षण दिखने पर चिकित्सक से जांच करवाएं, ताकि समय पर इसका इलाज हो सके। डेंगू से बचाव के लिए कूलर, टंकी, फ्रिज, फूलदान आदि के पानी को समय-समय पर बदलते रहें, ताकि डेंगू के मच्छर का लारवा न बन सके। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें यश प्रथम, कर्णजीत द्वितीय और अंश तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक, अध्यापक व विद्यार्थी व वीसीसी समन्वयक राधा उपस्थित रहीं।