{"_id":"694be390c8f450ff560b7be4","slug":"dense-fog-in-the-morning-increased-the-cold-in-baddi-barotiwala-solan-news-c-176-1-ssml1044-159913-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी-बरोटीवाला में सुबह घनी धुंध से ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी-बरोटीवाला में सुबह घनी धुंध से ठंड बढ़ी
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल भेजने में हुई परेशानी
अभिभावकों ने निजी स्कूलों का समय बदलने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी और बरोटीवाला में बुधवार को सुबह दोबारा घना धुंध छा गया। रात को मौसम साफ रहने के बावजूद अचानक सुबह धुंध आने से वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। अचानक आई इस धुंध के कारण सुबह और शाम को ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
सुबह लगभग 6:00 बजे जब बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले, तभी मैदानी क्षेत्र की ओर से धुंध ने पूरे बद्दी और बरोटीवाला क्षेत्र को अपनी चादर में लपेट लिया। यह धुंध लगभग 10:00 बजे तक बनी रही। इसके दौरान फोरलेन और बद्दी-बरोटीवाला के संपर्क मार्गों पर वाहन चालक धीमी गति से चलने को मजबूर रहे और लाइट जलानी पड़ी।
अचानक धुंध के कारण बद्दी और बरोटीवाला में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोग सुबह और शाम दोनों समय ठिठुरने लगे हैं। धुंध में बिना बारिश के ही पानी की बूंदें गिरती दिखाई देती हैं। हालांकि, सुबह 10:00 बजे धूप निकलने पर धुंध गायब हो गई।
विज्ञापन
धुंध के कारण अभिभावकों ने स्कूलों के समय में बदलाव की मांग उठाई है। अधिकांश स्कूल सुबह 8:00 बजे शुरू होते हैं, जिसके लिए बच्चों को सुबह 6:00 बजे तैयार होना पड़ता है। इसी दौरान धुंध छा जाती है। अभिभावकों ने निजी स्कूलों का समय सुबह 8:00 बजे की बजाय 9:30 बजे करने की मांग की है।