{"_id":"6165c8f28ebc3e5a2306869f","slug":"dengue-testing-in-baddi-hospital-stopped-due-to-lack-of-kits-solan-news-sml386978975","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी अस्पताल में किट खत्म, नहीं हो रहे डेंगू के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी अस्पताल में किट खत्म, नहीं हो रहे डेंगू के टेस्ट
विज्ञापन
Dengue testing in Baddi hospital stopped due to lack of kits
बद्दी (सोलन)। बद्दी अस्पताल में डेंगू किट नहीं होने से रोगियों के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। बीबीएन में रोजाना डेंगू के नए मामले आ रहे हैं लेकिन टेस्ट किट की कमी से लोगों के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। यहां पर रोगियों के सीबीसी टेस्ट से ही उपचार दिया जा रहा है। नालागढ़ और बद्दी में अभी तक 89 लोग डेंगू की चपेट आ चुके हैं। बीएमओ का कहना है कि जांच किट की मांग जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है।
जानकारी के अनुसार बद्दी अस्पताल में प्रतिदिन पांच दर्जन से अधिक बुखार के रोगी आ रहे हैं लेकिन उनकी जांच डेंगू किट के अभाव में नहीं हो पा रही है। यहां तैनात एसएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने कहा कि कार्ड के चलते टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने सोलन में सीएमओ के साथ हुई बैठक में इस मुद्दे को उठाया था जिसमें जल्द डेंगू किट भेजने की बात कही है।
बीएमओ डॉ. अजय पाठक ने किट नहीं होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आला अधिकारियों को इस बारे में लिखा गया है। उन्होंने बद्दी अस्पताल प्रशासन से कहा कि टेस्ट के लिए मरीजों को नालागढ़ अस्पताल भेज सकते हैं। नालागढ़ में मंगलवार को 27 रोगियों की जांच की गई जिसमें चार को डेंगू निकला है।